फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeeper again FIR

दुकानदारों पर दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper again FIR
झांसी। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दुकानदार अब कैमरों में कैद होंगे। सुबूत के साथ पुलिस उन पर एफआईआर दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। इससे दुकानदारों की मुश्किल बढ सकती है। पुलिस की कैमरा लगी सर्वलांस कार दिन भर बाजारों में घूमकर फोटो व वीडियो खींचने का काम करेगी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है। इसके बाद भी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण और अधिक तेजी से फैलने का डर बना हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत पुलिस ने कैमरा लगी कार को सर्वलांस के रूप में तब्दील किया है। इस कार के ऊपर बाकायदा सीसीटीवी कैमरा लगा है। यह कार बाजारों में दिन भर घूमकर वीडियो व फोटो को कैद करेगी। इसके बाद शाम को सभी थाना क्षेत्र के कंप्यूटर में फोटो व वीडियो निकालकर मुकदमा दर्ज करेंगे। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की एक लिस्ट जिलाधिकारी के पास भी जाएगी। जिस पर दुकान सील कराने की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बफर जोन में लागू प्रतिबंधों तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन का रुख सख्त है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मोबाइल वैन के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed