फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shelly will come to Jhansi for the first time after winning the silver medal, will be honored

रजत पदक जीतने के बाद पहली बार झांसी आएंगी शैली, होगा सम्मान

Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shelly will come to Jhansi for the first time after winning the silver medal, will be honored
झांसी। केन्या के नैरोबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में झांसी की शैली सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। झांसी लौटने पर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 17 अक्तूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं और राजनैतिक दलों के नुमाइंदों द्वारा प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आंद्रा वामसी द्वारा की जाएगी। यह जानकारी एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों बताया कि रजत पदक विजेता शैली सिंह के साथ ही विश्व चैंपियन व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जार्ज भी झांसी आ रहीं हैं। यह शहर वासियों के साथ ही खेल प्रेमियों के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को विमान द्वारा वह ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन करते हुए झांसी आएंगी। झांसी से वह पारीछा स्थित अपने घर जाएंगी। 17 अक्तूबर को सुबह दस बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं व राजनैतिक दलों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शैलेंद्र कुमार, निजाम, इस्लाम, वीडी शर्मा, केशभान पटेल, संजीव सरावगी, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed