{"_id":"6001fded8ebc3e324f3c13eb","slug":"shani-se-shuru-hoga-corona-par-waar-jhansi-news-jhs186164471","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शनि’ से कोरोना पर ‘वार’ शुरू, पहले दिन केंद्रों के स्टाफ को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शनि’ से कोरोना पर ‘वार’ शुरू, पहले दिन केंद्रों के स्टाफ को लगेगा टीका
Sat, 16 Jan 2021 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस राहत का टीका शनिवार से लगना शुरू हो जाएगा। जिले में पांच केंद्रों पर टीकाकरण होना है। इन सभी केंद्रों पर पहले दिन वहां के चिकित्सक, कर्मचारियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद ही वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा।
नौ महीने के लंबे संघर्ष के बाद अब कोरोना वायरस से लड़ाई निर्णायक दौर पर पहुंच चुकी है। देश भर में 16 जनवरी से कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
कोविड वैक्सीन के लिए जो सूची फाइनल की गई है, उसमें पहले दिन केंद्रों के ही चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। डॉक्टरों, कर्मचारियों को टीकाकरण के संबंध में जानकारी दे दी गई है। सभी कर्मचारी सुबह दस बजे तक अपने-अपने टीकाकरण स्थल पहुंच जाएंगे। पीएम जैसे ही टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, उसके बाद जिला स्तर पर स्थित केंद्रों पर वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हर टीकाकरण स्थल पर तीन कक्ष बने
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्किन वार्ड, जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर को कोरोना वैक्सीन लगाने का स्थल बनाया गया है। इसके अलावा महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ और बंगरा में भी केंद्र बनाए गए हैं। बताया गया कि हर स्थल पर तीन कक्ष बनाए गए हैं। सबसे पहले लाभार्थी प्रतीक्षा कक्ष में पहुंचेगा। इसके बाद टीकाकरण स्थल पर भेजा जाएगा। टीकाकरण स्थल पर लाभार्थी के अलावा वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी और ऑनलाइन डिटेल अपलोड करने के लिए मोबिलाइजर की ही तैनाती रहेगी। वैक्सीन लगने के बाद निगरानी कक्ष में लाभार्थी को बैठाया जाएगा।