{"_id":"6aca947811d2ac1ce30250b6","slug":"several-trains-including-the-up-sampark-kranti-cancelled-passengers-stranded-at-jhansi-station-jhansi-news-c-11-jhs1019-895349-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यूपी संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेन रद्द, झांसी स्टेशन पर भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यूपी संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेन रद्द, झांसी स्टेशन पर भटके यात्री
विज्ञापन
बस स्टैंड पर जाते यात्री। संवाद
झांसी। दिल्ली में शनिवार के प्रदर्शन को देखते हुए झांसी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर रहा। रेलवे की ओर से यूपी संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेन निरस्त की गई थीं। इस वजह से झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली समेत मथुरा, आगरा और दिल्ली के रास्ते दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ा। नवरात्र शुरू होने के कारण झांसी आने वाले यात्रियों को भी आवागमन के साधन तलाशने पड़े।
रेलवे मुख्यालय की ओर से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर शनिवार को तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंचने वाली कई ट्रेन निरस्त कर दी गई थीं। इस वजह से शनिवार को यूपी संपर्क क्रांति, एमपी संपर्क क्रांति, महाकौशल ट्रेन, शान-ए- भोपाल समेत कई ट्रेन प्रभावित रहीं। वहीं, कुछ ट्रेनें शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन से ही रवाना नहीं हो सकीं। इस वजह से ये ट्रेन तयशुदा समय पर झांसी नहीं पहुंचीं। इस वजह से भी लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन
वहीं, इंदौर-ग्वालियर के रास्ते दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के भी निरस्त होने से यात्री परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस एवं मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी राजधानी एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों को उठानी पड़ी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक निश्चित समय अंतराल के लिए ही कुछ ट्रेन निरस्त की गई थीं। इसके पश्चात ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई।
000
स्टेशन पर बढ़ाई गई सतर्कता
दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर झांसी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार गश्त करते रहे। कई ट्रेनों में चेकिंग भी की गई। उधर, शनिवार को भी शहर में पुलिस ने प्रमुख विपक्षी नेताओं के आवासों के बाहर निगरानी रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आवास के बाहर भी पुलिस तैनात रही। सपा एवं आप के नेताओं के घरों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा।