फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sever dump plant upper park

Jhansi News: सीवर डंप प्लांट से नहीं आएगी बदबू, ऊपर बनाया जा रहा खूबसूरत पार्क

Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sever dump plant upper park
झांसी। राजगढ़ स्थित सीवरेज डंप प्लांट के आसपास से अब दुर्गंध नहीं आएगी। इसे दूर करने के लिए नगर निगम न सिर्फ शोधन प्रक्रिया दुरुस्त करेगा बल्कि यहां खूबसूरत पार्क भी विकसित करेगा। निगम अफसरों के मुताबिक अगले माह तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंदौर में सीवरेज डंप प्लांट के आसपास कोई गंदगी नहीं है। इसी मॉडल के मुताबिक झांसी में भी सीवर डंप प्लांट सुधारा जा रहा है। राजगढ़ इलाके में करीब 5 हजार स्क्वायर फीट में फ्किल स्लज प्लांट लगा है। यहीं पर पूरे महानगर का सीवरेज डंप होता है। यहां इसे शोधित किया जाता है। इस प्रक्रिया में आसपास बदबू पैदा होती है। इससे आसपास का पूरा वातावरण दुर्गंध से भरा रहता है। इसे दूर करने को नगर निगम इसके ऊपर हरा-भरा पार्क बनाने के साथ ही सीवर शोधित प्रक्रिया को भी आधुनिक बना रहा है। इससे निकलने वाले पानी का पार्क में ही इस्तेमाल होगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.बृजेंद्र गुप्ता के मुताबिक कार्य आरंभ करा दिया गया है। अगले महीने तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed