{"_id":"5d404bfa8ebc3e6d0806a408","slug":"seven-tractor-detained-for-illegal-mining-dehat-news-jhs144718833","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन करने वाले छह ट्रैक्टरों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू खनन करने वाले छह ट्रैक्टरों को पकड़ा
विज्ञापन

चिरगांव (झांसी)। पहूज नदी के मुड़ेई घाट पर मंगलवार दोपहर पुलिस ने छापा मारक नदी से अवैध बालू भर रहे छह ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस थाने ले आई है।
जानकारी के अनुसार चिरगांव थाना क्षेत्र के मुड़ेई तथा मुराटा घाट पर काफी दिनों से बालू का अवैध खनन हो रहा था। जिसके चलते मंगलवार को चिरगांव पुलिस ने अचानक इन बालू घाटों पर छापा मारा जिसमें मुराटा घाट से एक ट्रैक्टर पकड़ा। इसके बाद मुड़ेई घाट पर छापा मारा। जहां पुलिस को देखते ही घाट पर अफरा तफरी मच गई बालू चोरों की संख्या अधिक होने के कारण थाने से और फोर्स बुलाया गया। इधर मध्य प्रदेश पुलिस भी बालू घाट पर पहुुंच गई। पुलिस के चारों ओर से घेरने पर ट्रैक्टर चालक खेतों के रास्ते भागे लेकिन चिरगांव पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिन्हें पुलिस थाने ले आई। उधर मध्य प्रदेश पुलिस भी अपनी सीमा में आए कुछ ट्रैक्टरों को पकड़ा। इन ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए माफियाओं के गुर्गे थाने के बाहर जमा थे, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। इसी प्रकार एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस ने रामनगर देदर घाट पर छापा मारा था, लेकिन ट्रैक्टर चालक खेतों के रास्ते भाग निकले थे तब पुलिस ने वहां पर खाई खोद दी थी। इस छापामार कार्रवाई में एस एस आई मनीष सिंह, एस आई दिग्विजय सिंह, राजेन्द सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।