फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven thousand left Review Officer Recruitment Examiners

Jhansi News: सात हजार ने छोड़ी समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षाक

Mon, 12 Feb 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand left Review Officer Recruitment Examiners
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। 41 केंद्रों पर रविवार को हुई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 40 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। परीक्षार्थियों का कहना है कि पिछली बार से दस सवाल कम पूछे गए। झांसी में आयोजित होते रहे आयुर्वेद महोत्सव को लेकर भी सवाल पूछा गया।
परीक्षा में इजराइल-हमास युद्ध के बीच एक सवाल गाजा पट्टी की सीमा को लेकर भी आया। पूछा गया कि इसकी सीमा किस देश से मिलती है। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल कम पूछे गए। कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन-चार सवाल भी आए।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं जैसे कि पीएम जनआरोग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, मुस्कान योजना आदि की स्थापना को लेकर भी सवाल पूछा गया। वहीं, परीक्षा के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विधेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक हुई। पहली पाली में 17821 परीक्षार्थियों में से 10532 उपस्थित रहे। 7289 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 10453 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, 7368 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, उपकरण, घड़ी आदि ले जाना प्रतिबंधित रहा। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। डीएम अविनाश कुमार ने बीकेडी, एलवीएम, एसपीआई इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed