फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven nominated, including the head husband, in the murder of an elderly woman

Jhansi News: बुजुर्ग महिला की हत्या में प्रधान पति समेत सात नामजद

Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven nominated, including the head husband, in the murder of an elderly woman
- कटेरा के लारौन गांव में जमीनी विवाद में गोली मारकर कर दी गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन

- दोनों मुख्य आरोपी फरार, पुत्र ने लगाया 22.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कटेरा के लारौन गांव में बुजुर्ग महिला सुखमारी की हत्या के मामले में उसके पुत्र ने प्रधान पति राजेंद्र समेत कुल सात लोगों के खिलाफ कटेरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, बुजुर्ग महिला के पति नारायण का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बुजुर्ग महिला सुखमारी के पुत्र बृजेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के सुरेंद्र सिंह, आदित्य, गोपाल उसके घर आए थे। इन लोगों ने प्रीतम के घर में दरोगा के होने की बात कहते हुए 22.50 लाख रुपये लेकर चलने को कहा। इस पर पिता नारायण और मां सुखमारी बैग में रुपये लेकर प्रीतम के घर पहुंच गए। यहां कोई पुलिस वाला नहीं था। यह देखकर नारायण और सुखमारी लौटने लगे लेकिन, प्रधान पति राजेंद्र ने उसकी मां के हाथ से रुपये भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद राजेंद्र और उसके भाई प्रीतम ने सुखमारी और नारायण पर फायर झोंक दिया। एक गोली सुखमारी के सीने में लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी गोली नारायण के बाईं बांह में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद राजेंद्र, प्रीतम अपने साथियों के साथ भाग निकले। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा। यहां मां और पिता दोनों खून से लथपथ पड़े थे। बृजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दोनों भाइयों राजेंद्र एवं प्रीतम पुत्र पर्वत सिंह समेत सुरेंद्र सिंह पुत्र गनपत, आदित्य प्रताप पुत्र भगवत, गोपाल सिंह पुत्र हरवल सिंह, हनुमत सिंह पुत्र रघुराज सिंह एवं वल्लन खरे पुत्र श्याम प्रकाश के खिलाफ नामजद हत्या, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात गोपीनाथ सोनी का कहना है कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed