फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seven new thana open at jhansi range

झांसी रेंज में पर्यटन समेत सात नए थाने खुलेंगे, बढ़ते अपराध को देखते हुए लिया निर्णय

Mon, 09 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
seven new thana open at jhansi range
seven new thana open at jhansi range
झांसी। झांसी रेंज में जल्द ही थानों की संख्या बढ़ जाएगी। रेंज में पर्यटन समेत 7 नये थाने बनेंगे। सभी नये बनने वाले थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। पुलिस महकमे ने यह निर्णय बढ़ती जनसंख्या और अपराध को देखते हुए लिया है। प्रस्ताव पास होते ही जिले में 32 थाने हो जाएंगे। इसके लिए जनपद के पुलिस अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में आबादी के हिसाब से थानों को स्थापित करने का निर्देश संबंधित पुलिस कप्तान को दिए हैं। अभी झांसी जिले में 27 थाने हैं। ऐसे में कई और थानों की जरुरत जिले में महसूस हो रही है। इसे देखते हुये नये थानों के लिये प्रस्ताव बना लिया गया है। झांसी रेंज से छह थानों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमें किले के पास ही पर्यटन थाना खोले जाने की तैयारी है। महानगर में विदेशी नागरिक भी घूमने आते हैं, इसको देखते हुए पर्यटन थाना की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह, झांसी नगर में तीन नये थाने बनेंगे। नगर की कोतवाली क्षेत्र सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है। यहां कोतवाली क्षेत्र में छह चौकियां हैं। इसमें नई बस्ती पुलिस चौकी, उन्नाव गेट बाहर, बड़ागांव गेट बाहर, मिनर्वा चौकी, ओरछा गेट बाहर व खंडेराव गेट चौकी शामिल है। यहां जनसंख्या व चौकियां अधिक होने के कारण एक नया थाना बनाया जाएगा। साथ ही अन्य दो थाने भी नगर में खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, रानीपुर पुलिस चौकी को थाना बनाया जाएगा। झांसी के साथ साथ ललितपुर व उरई में भी नए थाने बनाए जाएंगे। अभी ललितपुर में महिला थाना मिलाकर 18 थाने हैं। ऐसे में ललितपुर जिले में एक व उरई में दो थाने बनेंगे। उरई में अभी महिला थाना मिलाकर 19 थाने हैं। ऐसे में यहां पर एक और नया थाना जल्द खुल जाएगा।

ललितपुर की बिरधा चौकी बनेगी थाना
ललितपुर जिले की जनसंख्या भी तेजी के साथ बढ़ने के साथ साथ अपराध भी बढ़ा है। इसके चलते ललितपुर की बिरधा चौकी को जल्द ही थाने का दर्जा मिलेगा।
इनका कहना
झांसी महानगर की चौकियों को थाने में तब्दील करने की तैयारी है। इससे अपराधियों पर शिकंजा कसने में और अधिक मदद मिलेगी। पुलिस को इसका फायदा मिलेगा। ललितपुर व उरई में भी थाने की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed