फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven kilo chandi snached for beaten to people

मारपीट कर पायल कारीगर से साढ़े सात किलो चांदी छीनी

Sat, 27 Feb 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seven kilo chandi snached for beaten to people
चोरी की घटना की जानकारी देते अनिल दरगढ़।
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर बाइक सवार पायल कारीगर से मारपीट कर कुछ युवक बैग छीन ले गए। पीड़ित के अनुसार उसमें साढ़े सात किलो चांदी थी। मारपीट में युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आंतिया तालाब निवासी वीरेंद्र कुशवाह घर में पायलें बनाने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले सराफा कारोबारी राकेश सोनी की पायलें बनाने के लिए साढ़े सात किलो चांदी लेकर घर जाने को निकला। अभी वह बड़ागांव गेट के पास पहुंचा था, तभी तीन चार युवक ने उसे रोक लिया। मारपीट कर उसका बैग छीन लिया। बीचबचाव के दौरान युवकों ने उसे जमकर पीटा, जिसमे वह घायल हो गया। बैग छीनकर युवक भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक से घटना की जानकारी लेकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed