फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven and a half thousand outsourced workers will get benefit

Jhansi News: साढ़े सात हजार आउटसोर्स कामगारों को मिलेगा फायदा

Thu, 04 Sep 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half thousand outsourced workers will get benefit
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी मिलने से जनपद के करीब साढ़े सात हजार आउटसोर्स कामगारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन आउटसोर्स कर्मियों को वेतन के अलावा पीएफ समेत कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सुविधा भी मिल सकेगी। सबसे अधिक फायदा तीन साल का अनुबंध होने से मिलेगा।

झांसी में खासतौर से नगर निगम, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बिजली विभाग, परिवहन निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, बीआईटी, आयुर्वेदिक संस्थान सहित अन्य में आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे अधिकांश काम होता है। यहां कुल करीब साढ़े सात हजार आउटसोर्स कर्मचारी हैं, लेकिन अभी तक किसी नियमावली के न होने से इनको नियोजक का उत्पीड़न झेलना पड़ता था। एक साल का करार होने से यह अपनी आवाज भी नहीं उठा पाते थे। अब नई नियमावली में उनके करार की अवधि को बढ़ाकर तीन साल कर दिया। नई नियमावली मेंं आरक्षण व्यवस्था भी लागू की गई है। आउटसोर्स कर्मियों को वेतन का संकट भी झेलना पड़ता था, लेकिन नई नियमावली में वेतन की तारीख एक से पांच तक तय कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने इसके लागू होने से आउटसोर्स कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed