फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Service lane flooded, water logging in houses, 12 hrs jam

सर्विस लेन बहने से 12 घंटे लगा जाम, मकान जमींदोज और घरों में भरा पानी

Wed, 07 Aug 2019 04:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
Service lane flooded, water logging in houses, 12 hrs jam
बारिश के कारण नैना नदी पर बनी सर्विस लेन बहने से कुछ ऐसे बने हालात। - फोटो : DEHAT - फोटो : अमर उजाला
सर्विस लेन बहने से 12 घंटे लगा जाम, मकान जमींदोज घरों में भरा पानी
विज्ञापन

सकरार (झांसी)। सोमवार रात हुई भारी बारिश के चलते नैना नदी पर बनाई गई सर्विस लेन बहने से झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय पर लगभग 10 से 12 घंटे लिए आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर तीन किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। इससे लोग बेहाल रहे वहीं सकरार के कई लोगों के अशियाने जमींदोज हो गए व कई लोगाें के घरों में पानी भर गया, जिससे कई लोगों की गृहस्थी व खान पान की सामग्री भी खराब हो गई। लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
गौरतलब है झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय एक कार्यदायी संस्था द्वारा फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर कंपनी द्वारा पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके लिए सर्विस रोड पर अस्थाई पुल बनाया था। पर
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा पानी रोक तो दिया लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं की जिससे सोमवार रात हुई बारिश में कई घरों में पानी भर गया। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेगुआं तिराहा का मोहल्ला नई बस्ती, पोस्ट ऑफि स, मोहल्ला हरिजन बस्ती, हरदोल मोहल्ला के कई घरों में पानी घुसने से अनाज, आटा व गृहस्थी का सामान खराब हो गया, जिससे लोग भोजन जुटाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। बारिश से प्रकाश, राजकुमार बंशकार, कल्लू संस्कार, दशरथ कुशवाहा के मकान ढह गए। वहीं नदी के समीप बसे धर्मेंद्र कुशवाहा की पांच बकरियां व फू ला बंशकार के 15 सूअर बाढ़ से बह गए हैं। वहीं राजीव तिवारी, डॉ रमेश शंकर तिवारी, कैलाश मिश्रा, सीताराम गुप्ता, दीपमाला, कल्लू बंशकार, बेनी बंशकार, संतु संस्कार, कैलाश, रमेश, रामदास, जयपाल दुर्गा, प्रसाद रामगुलाम, असलम खान, महेश जीशान, बृजेश कुमार, पातीराम, राकेश आदि के घरों में पानी भर गया जिससे काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने शासन से आर्थिक सहायता दिलाए की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed