{"_id":"57a78d334f1c1b79642b8839","slug":"serpent-god-worship-fair-floats","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग देवता की पूजा, मेले में झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग देवता की पूजा, मेले में झांकियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
nagh panchmi, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में रविवार को नाग पंचमी मनाई गई। मंदिरों और घरों में लोगों ने सपेरों द्वारा लाए नागों का श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की। नाग पंचमी मेले भी लगे। लोगों ने भगवान शिव व नागों की पूजा की। इस दौरान लोगों ने मेले का आनंद लिया।
सुबह से महानगर की गलियों में बीन की धुन सुनाई देने लगी। सपेरों ने घर - घर एवं मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं को नाग के दर्शन कराए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन कर नागों को दूध पिलाया और वस्त्र अन्न सपेरों को दान किया। श्री देवस्थल खाती बाबा मंदिर में चल रहे श्रावण मेला में सुबह नाग पूजन कार्यक्रम हुआ। लोगों ने खाती बाबा और नाग नागिन के जोडे़ के दर्शन कर उनका पूजन किया। मेले में लगी विभिन्न झांकियों क ो भी देखा। इस अवसर पर धनीराम कुशवाहा, सियाराम शरण चतुर्वेदी, राम प्रसाद भगत, भोले कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
बड़ागांव गेट गोपाल की बगिया में नाग पंचमी मेले का उद्घाटन सभासद किरन कुशवाहा ने किया। इस दौरान भूतनाथ, मारकंडेश्वर, बीजासेन, गुप्तेश्वर, हनुमान जी मंदिरों में पूजा की गई। इस अवसर पर राजू कुशवाहा, महेश कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, मनी कुशवाहा, धर्मप्रकाश खरे, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। श्री सिद्धेश्वर मनोकामना नाग मंदिर में श्रद्धालुओं ने नाग नागिन के जोडे़ के दर्शन कर उनकी विधिवत पूजा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, अमित पाठक, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे। श्री गणेश सत्संग भवन में बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन भक्तों ने किए। सीताराम कुशवाहा ने प्रसाद वितरण किया।
सावन का तीसरा सोमवार आज
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर महानगर के शिवालयों में धार्मिक संगठनों ने पूजा एवं अभिषेक के लिए तैयारियां कर ली है। सुबह तड़के से ही शिव भक्त बम बम भोले के जयकारों के साथ उनका जल, पंच द्रव्य आदि से अभिषेक करेंगे।