फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sepoy pleads for justice by placing father dead body outside SSP residence accused of murder in house dispute

झांसी: सिपाही ने एसएसपी आवास के बाहर पिता का शव रखकर लगाई न्याय की गुहार, मकान विवाद में हत्या का आरोप

Mon, 28 Feb 2022 06:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 06:02 PM IST
सार

सदर बाजार थाना पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए संपर्क किया, परंतु पुलिस ने उनकी एक न सुनी। सोमवार को पिता के निधन के बाद सिपाही पुत्र ने परिजनों के साथ पिता का शव एसएसपी आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Sepoy pleads for justice by placing father dead body outside SSP residence accused of murder in house dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा में पीएसी में तैनात सिपाही रजत रायकवार ने सोमवार की दोपहर पिता सोहनलाल रायकवार का शव झांसी एसएसपी आवास के सामने सड़क पर रखकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


रजत ने बताया कि उसका पुश्तैनी मकान सदर बाजार में लालता प्रसाद के हाते में है। जबकि, दूसरा मकान भट्टागांव में है। पुश्तैनी मकान में माता-पिता रहते हैं। लेकिन, 26 फरवरी की रात माता-माता भट्टागांव वाले मकान पर थे। पुश्तैनी मकान पर ताला लगा हुआ था। रात में क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने पुश्तैनी मकान पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पिता रात में ही मां के साथ दुपहिया से पुश्तैनी मकान की ओर भागे। रास्ते में विपक्षियों ने अज्ञात वाहन से जान से मारने की नीयत से पिता की दुपहिया में टक्कर मार दी। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। यह सब होते हुए पीछे से आ रही सोहनलाल की बहू पुलिस में सिपाही प्रमिला रायकवार ने देखा। घायल सोहनलाल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर में सोमवार को उनकी मौत हो गई। इस बीच सदर बाजार थाना पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए संपर्क किया, परंतु पुलिस ने उनकी एक न सुनी। सोमवार को पिता के निधन के बाद सिपाही पुत्र ने परिजनों के साथ पिता का शव एसएसपी आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। तकरीबन एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव वहां से उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed