{"_id":"5e7a61d68ebc3e77b257ab2e","slug":"seniour-citizen-corona-attack-jhansi-news-jhs1632264100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन-पूजन में बीत रहा दिन, सेहत दुरुस्त रखने में लग रहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन-पूजन में बीत रहा दिन, सेहत दुरुस्त रखने में लग रहा मन
विज्ञापन
झांसी। घर से निकलना बंद है। मंदिरों में ताले हैं, तो सड़क पर भी कोई नहीं दिखता। ऐसे में बुजुर्गों का दिन घर में ही भजन-पूजन में बीत रहा है। कोई सेहत को दुरुस्त रखने के लिए घर में बागवानी को संवार रहे हैं, तो कोई बच्चों को कहानियां और पुराने किस्से सुनाकर दिन बिता रहे हैं। कोरोना वायरस ने बुजुर्गों की दिनचर्या भी बदल दी है।
कोरोना वायरस के चलते हर कोई घर में बंद है। ऐेसे में बुजुर्ग भी घर पर समय काट रहे हैं। कोई बच्चों के साथ समय बिता रहा है, तो कोई घर पर ही अधूरे कामों को अंजाम दे रहा है। इसके साथ ही सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पार्क में टहलना बंद है, तो बुजुर्ग घर की छत या बरामदे में ही टहलकर स्वास्थ्य को ठीक रखने की कवायद कर रहे हैं। मंदिर और सत्संग के कार्यक्रम भी बंद होने से बुजुर्गों का भजन-पूजन भी घर पर ही हो रहा है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक कोरोना वायरस के असर को समझते हुए घर के बच्चों और बड़ों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
-------
कहते हैं वरिष्ठ नागरिक
वायरस के चलते दिनचर्या बदल गई है। घर से नहीं निकल रहे हैं। घर की बागवानी में ही पौधों की देखभाल करते हैं।- गोपीदास कुशवाहा
---------
रोज शाम को पार्क में टहलने जाता था, लेकिन अब पार्क भी बंद हैं। इसलिए घर में ही टहलते हैं। सेहत को ख्याल रख रहे हैं।- श्यामलाल यादव
---------
कोरोना वायरस के चलते मेरे मित्र भी घर से नहीं निकल रहे हैं। उनसे फोन पर बात हो जाती है। घर में ही बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।- प्रभुदयाल भार्गव
--------
कोरोना के चलते घर पर ही भजन और पूजन करते हैं। पहले सत्संग और मंदिर जाते थे, लेकिन अब घर पर ही सबकुछ कर रहे हैं।- रामगोपाल गौतम
--------
कोरोना ने परिवार को साथ वक्त बिताने का मौका दिया है। घर पर पूरा परिवार साथ बैठता है। चहल पहल रहती है, तो दिन कट जाता है।- कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव
---------
कोरोना के चलते बाहर आना जाना बंद है। अब घर पर टीवी देखकर समय बिता रहे हैं। कोरोना वायरस के बारे में बच्चों को बता रहे हैं।- हर प्रसाद वर्मा
----------
कोरोना वायरस ने सबको घर में बंद कर दिया है। घर पर ही रहकर अधूरे कामों को निपटाते हैं। बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।- रामगोपाल आर्य
---------
कोरोना वायरस बेहद खतरनाक है। इससे सबको बचना है। इसलिए घर पर रहकर ही भजन-पूजन करते रहते हैं। बच्चों को कहानियां सुनाते हैं।- कला देवी
---------
पहले मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना करते थे। अब मंदिर बंद हैं, तो घर पर ही पूजा पाठ करते हैं। बच्चों को संस्कार दे रहे हैं।- विश्वनाथ
---------
सत्संग में जाते थे। लेकिन अब पूरी तरह से सब कुछ बंद है, तो घर पर जाप देते हैं। टीवी देखकर समय बिता रहे हैं। घर के कामों में मदद करते हैं।- कुसुम सोनी