{"_id":"6ae60c652e70739735050718","slug":"video-jhansi-division-organized-a-run-for-unity-on-the-occasion-of-sardar-patels-birth-anniversary-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की जयंती पर झांसी मंडल ने निकाली रन फॉर यूनिटी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सरदार पटेल की जयंती पर झांसी मंडल ने निकाली रन फॉर यूनिटी
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:12 PM IST
Link Copied
झांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स, आरपीएफ जवानों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालकर की। उन्होंने कहा कि देशी रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके बाद डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
डीआरएम के नेतृत्व में निकाली रन फॉर यूनिटी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू होकर सीनियर इंस्टीट्यूट के रास्ते मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स, आरपीएफ जवानों और बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस उनके आदर्शों को आत्मसात करने और देश की एकता एवं संप्रभुता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। भारतीय रेल देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी नंदीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, सीमा तिवारी सहित मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।