फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   semi automatic pistal bechne aaya yuvak giraftaar

सेमी आटोमेटिक पिस्टल बेचने आया युवक गिरफ्तार, साथी भागा

Fri, 15 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
semi automatic pistal bechne aaya yuvak giraftaar
झांसी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मैरी तिराहा के पास मध्य प्रदेश के एक युवक को तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल समेत पकड़ा। मौके से साथी भाग निकला। पुलिस भागे युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुट हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली व स्वाट टीम ने बुधवार को मैरी तिराहा के पास द्वारिका कॉलोनी के पास से मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी स्थित थाना पलसूद निवासी आकाश गोले को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की हैं। मौके से भागे युवक का नाम कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी तैयब खान बताया है।
विज्ञापन

पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। देर रात पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी झांसी आकर पिस्टलें बेचता था। पुलिस पता लगा रही है कि किस-किस को पिस्टलें बेची गई हैं। टीम में स्वाट टीम के एसआई सुधीर कुमार, एसआई जयगोविंद सिंह, सतपाल सिंह, योेगेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed