{"_id":"6893af399bf0e19557055246","slug":"seeing-the-checking-in-trains-ticketless-passengers-hid-in-toilets-115-caught-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-614108-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेनों में चेकिंग देख शौचालयों में छुपे बेटिकट यात्री, 115 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेनों में चेकिंग देख शौचालयों में छुपे बेटिकट यात्री, 115 पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। कई ट्रेनों में यात्री बेटिकट सफर कर रहे थे। चेकिंग देखकर शौचालय में छुप गए। टीम ने 115 को बेटिकट पकड़ते हुए 71,565 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
ट्रेनों में बगैर टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के रेलवे लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 115 मामलों में बिना टिकट, अनियमित यात्रा एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, इनसे कुल 71,565 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। संवाद
विज्ञापन