{"_id":"65b967f279aa0906350a66f4","slug":"seeing-the-change-in-question-paper-pattern-candidates-boycotted-the-exam-created-ruckus-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103323-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रश्नपत्र का पैटर्न बदला देख परीक्षार्थियों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रश्नपत्र का पैटर्न बदला देख परीक्षार्थियों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, हंगामा
Wed, 31 Jan 2024 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन परीक्षा भवन में चल रही बीकॉम के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र का पैटर्न बदला देखकर परीक्षार्थियों में आक्रोश फैल गया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार करते हुए जमकर हंगामा किया। विवि अफसरों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। अफसरों ने परीक्षा को स्थगित कर दिया। अब यह परीक्षा 10 फरवरी को हाेगी।
विश्वविद्यालय में इन दिनों बीकॉम ऑनर्स के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को पेपर कोड 23114 साइबर क्राइम विषय की परीक्षा थी। परीक्षार्थियों को शिक्षक ने मेसेज के माध्यम से बताया था कि प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा। इसी तैयारी के साथ परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन जब प्रश्नपत्र आया तो उसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे। यह देख परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि जब उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र की जानकारी दी गई थी तो फिर थ्योरी प्रश्न क्यों दिए गए? परीक्षार्थी परीक्षा भवन छोड़कर विवि के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी जब मुख्य परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर को हुई तो वह मौके पर जा पहुंचे और परीक्षार्थियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और साइबर क्राइम की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित की गई है। अब यह परीक्षा 10 फरवरी को होगी।
--
विद्यार्थी परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी
झांसी। साइबर क्राइम प्रश्नपत्र में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्य परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। परिषद के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रांत मंत्री शिवा राजे, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हर्ष शर्मा, विकास शर्मा व हर्ष कुशवाहा ने कहा कि यदि निर्धारित समय में प्रश्नपत्र में बदलाव नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगा।