फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Search operation lasted three hours , nothing found

साढ़े तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चला, कुछ नहीं मिला

Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Search operation lasted three hours , nothing found
train, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। चंद घंटे ही बीते थे कि एक बार फिर बम की अफवाह ने रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कर दिया। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से साढ़े तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर हासिल कुछ नहीं हुआ। दिल्ली से झांसी आने वाली प्रत्येक ट्रेन व उसमें सवार यात्रियों और उनके सामानों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन


रविवार अपराह्न लगभग 3.25 पर रेलवे कंट्रोल को सूचना मिली कि मथुरा व आगरा की ओर से आने वाली किसी ट्रेन में बम हो सकता है। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हो गई और देखते ही देखते रेलवे स्टेशन झांसी एक बार फिर छावनी में तब्दील हो गया। दिल्ली से झांसी की ओर आने वाली मंगला, केरला, झेलम आदि ट्रेनों में जवानों ने प्रत्येक यात्री व उनके सामान को चेक किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों, उनके सामान, संदिग्धों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर आरसी मिश्रा के अनुसार अपराह्न 3.30 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और शाम लगभग सात बजे तक चेकिंग की गई। चेकिंग में कुछ भी हासिल नहीं हुआ और इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाला युवक हिरासत में
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ कई थानों का फोर्स जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। राजकीय रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को रविवार की दोपहर में करीब 1:40 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दिल्ली से झांसी जाने वाली एक ट्रेन में बम रखा हुआ है।

तत्काल इसकी सूचना मथुरा जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को दी गई। करीब ढाई बजे एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों का फोर्स रेलवे स्टेशन पहुंच गया। करीब 2:53 बजे से शाम तक दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की जांच की गई।


एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बम होने की सूचना केवल अफवाह थी। फोन करने वाले युवक को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed