{"_id":"6074886d8ebc3e590c0a236e","slug":"sdm-surrendered-in-court-in-jhansi-he-is-accused-of-sexual-abuse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी एसडीएम ने किया अदालत में समर्पण, जालौन की युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी एसडीएम ने किया अदालत में समर्पण, जालौन की युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर
Tue, 13 Apr 2021 12:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:21 AM IST
सार
दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार चल रहे उपजिलाधिकारी ने सोमवार सुबह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार चल रहे उपजिलाधिकारी ने सोमवार सुबह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया।
जनवरी 2019 में जालौन जिले की रहने वाली एक छात्रा ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट कराई थी कि वह झांसी जिले के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी साल 2017 -18 में जालौन जिले में तैनात (अब चित्रकूट जिले में तैनात) आगरा के पुष्पांजलि के पास रहने वाले सौजन्य कुमार विश्वास से उसकी जान-पहचान हो गई थी।
बाद में दोस्ती हो गई। एसडीएम ने छात्रा से शादी करने का वादा कर झांसी आकर कई बार उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए थे। इसी बीच छात्रा को जब पता चला कि एसडीएम पहले से ही शादीशुदा है तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम ने कई बार जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। दो साल बीतने के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आ सका था।

गिरफ्तारी न होने पर सीपरी पुलिस ने घर पर नोटिस भी चस्पा किये थे। पुलिस टीम लगातार दबिश में लगी रही, लेकिन आरोप हत्थे नहीं चढ़ पाया था। सोमवार को अचानक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।