फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SDM healp to need three child

खाने के लिए मोहताज बच्चों को एसडीएम ने दी राहत सामग्री

Tue, 09 Feb 2021 08:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
SDM healp to need three child
फोटो 1- घर पहुँचकर पीडित बच्चों से जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर (झांसी)। बिजली विभाग कालोनी में रहने वाले तीन अनाथ बच्चों की विभागीय अधिकारियों ने अनदेखी की। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी ने उनके घर पहुंचकर हालचाल किया। बच्चों को राशन सामग्री दी गई और जल्द ही बकाया भुगतान कराने और नौकरी देने की बात कही। इससे बच्चों को राहत मिली है।
विज्ञापन

20 सितंबर 2017 को विद्युत विभाग में श्रमिक भरत बहादुर की विभागीय कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। माता के बाद पिता की मौत होने पर रोशनी (18), सनी (17) और पलक (15) अनाथ हो गए। इसके बाद विभाग ने उनकी कोई सुध नहीं ली। दी गई एक लाख की सहायता राशि भी खत्म हो गई। इससे वह खाने को भी मोहताज हो गए। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बेटी रोशनी ने बताया कि पैसे खत्म होने के बाद अब कोई उनकी मदद को तैयार नहीं है। कुछ लोगों ने ट्वीट कर प्रदेश के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद अफसरों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर स्थानीय अधिकारियों को समस्या दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की। उन्होंने घर जाकर बच्चों का हालचाल लिया और राशन सामग्री के साथ सहायता राशि दी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि बच्चों के पिता को जो भी बकाया है उसका भुगतान जल्द होगा। एक बच्चे को नौकरी दी जाएगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed