फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scout guide dress code change after 38 years

Jhansi News: अब 38 साल बाद फिर बदला स्काउट-गाइड का ड्रेस कोड

Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Scout guide dress code change after 38 years
झांसी। स्काउट गाइड का ड्रेस कोड 38 साल बाद फिर से बदलने जा रहा है। अब स्काउट-गाइड खाकी की जगह आसमानी नीला रंग की शर्ट पहने दिखाई देंगे। 26 जनवरी 2026 तक ये ड्रेस कोड पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के इस सबसे बड़े संगठन में अब तक स्काउट्स स्लेटी रंग की शर्ट और गहरे नीले रंग की पेंट पहनते हैं। राजस्थान के पाली में चल रहे 18वीं राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जंबूरी में ये जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में झांसी से भी स्काउट्स हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। नए ड्रेस कोड लागू करने के पीछे का कारण संगठन को नए रूप में ढालना है। साथ ही कैडेट्स को सैनिकों की तरह तैयार करना है। नए स्काउट की सदस्यता नए ड्रेस कोड के आधार पर ही होगी। झांसी मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर, स्काउट प्रदीप गुप्ता ने बताया कि झांसी और जालौन में स्काउट गाइड की सौ-सौ यूनिट हैं। दोनों ही जिलों में पांच-पांच हजार स्काउट्स हैं। जबकि, ललितपुर में 50 यूनिट और करीब तीन हजार स्काउट्स हैं। उन्होंने कहा कि जंबूरी में दी गई ड्रेस की जानकारी उन्हें हुई है। हालांकि, अभी आदेश नहीं मिला है। जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

इतिहास में दूसरी बार हो रहा बदलाव
देश में स्काउट-गाइड की स्थापना 1907 में हुई थी। 1911 में गाइडिंग की स्थापना की गई। 1984 में पहली बार खाकी ड्रेस कोड बदलने की हरी झंडी दी गई। अब 2023 में दूसरी बार ड्रेस को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed