फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scientific fisheries will become the new strength of the blue economy.

Jhansi News: ब्लू इकोनॉमी की नई ताकत बनेगा वैज्ञानिक मत्स्य पालन

Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Scientific fisheries will become the new strength of the blue economy.
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में देश के मत्स्य विशेषज्ञों ने कहा कि यदि वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक मत्स्य पालन को अपनाया जाए तो भारत की ब्लू इकोनॉमी को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व किसानों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक मत्स्य पालन ही सतत् उत्पादन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। डॉ. देविका पिल्लई (आईसीएआर, नई दिल्ली) और डॉ. बी. मनोजकुमार (पूर्व कुलसचिव, केयूएफओएस) ने कहा कि मत्स्य पालन आज केवल रोजगार का साधन के साथ देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने वाला रणनीतिक क्षेत्र बन चुका है। कार्यक्रम में भुखमरी एवं कुपोषण को कम करने तथा ब्लू इकोनॉमी को सशक्त बनाने में मत्स्य किसान का योगदान विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगतिशील मत्स्य किसान मिथुन केवट को सम्मानित किया गया और नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed