{"_id":"5f7786d48ebc3e9b8409e5f9","slug":"school-open-reporters-news-jhs1777070104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल तैयार पर अभिभावकों का बच्चों को भेजने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल तैयार पर अभिभावकों का बच्चों को भेजने से इंकार
विज्ञापन
school open
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश में आनलॉक के नए दिशा-निर्देशों में सरकार ने स्कूल में छात्रों की उपस्थिति के लिए अभिभावकों की सहमति को जरूरी बताया है। ऐसे में अमर उजाला ने स्कूल के अधिकारियों और अभिभावकों से बातचीत करके उनका मत जानने का प्रयास किया। पूरी तैयारी होने की बात कहते हुए स्कूल संचालक उन्हें खोलने के लिए तैयार दिखे लेकिन इस दौर में अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से साफ इंकार कर दिया। अभिभावकों का कहना है कि संक्रमण थमने या फिर वैक्सीन के आ जाने तक वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। बच्चों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने से लेकर नियमित मास्क लगाए रखवाना कठिन काम है। ऐसे में यदि बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया तो संक्रमण और तेजी से फैलेगा।
ये बोले अभिभावक
............................
कोविड दौर में बड़े तक तो मास्क पहन नहीं रहे हैं फिर हम छोटे बच्चों से कैसे कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करने की उम्मीद कर सकते हैं। बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करना मुश्किल है। - डॉ. पंकज सोनकिया, मेडिकल कॉलेज कैंपस।
कोरोना वायरस के मामले थमने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में अभी हम अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता पर है। ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रखेंगे। - वंदना केसरिया, फ्रेंड्स कॉलोनी।
विज्ञापन
लंच में बच्चे मास्क उतारकर ही खाना खाएंगे और संक्रमित होने के लिए तो एक सेकेंड ही बहुत है। लंबे समय तक मास्क लगाने पर बच्चों में ऑक्सीजन की समस्या होना का खतरा भी रहेगा। - ज्योति दीक्षित, शिवाजी नगर।
स्कूल संचालकों का यह है कहना
............................
सरकार ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों पर अपने बच्चों को स्कूल भेजने का फैसला छोड़ा है। ऐसे में परिजन बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं, तो हमारी तैयारी पूरी है। बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में शामिल है। बच्चों को स्कूल आने पर भी कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी देंगे। - गौरव मिश्रा, डायरेक्टर, महात्मा हंसराज स्कूल।
कोरोना के चलते स्कूल की पूरी तैयारी है। बिल्डिंग में सैनिटाइजेशन से लेकर हर प्रकार की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूल में कक्षाएं संचालित करने पर काम करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सेक्शन को भी सब सेक्शन मेें बांटकर पढ़ाएंगे। - नितिन विलियम्स, प्रिंसिपल, ब्लू बेल्स स्कूल।