फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School olympic from 1st september

एक सितंबर से होंगे स्कूल ओलंपिक

Thu, 08 Aug 2019 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
School olympic from 1st september
एक सितंबर से होंगे स्कूल ओलंपिक
विज्ञापन

झांसी। एक सितंबर से क्रीड़ा भारती एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्कूल ओलंपिक गेम्स-2019 का आयोजन होगा। इसमें जिले के कई स्कूल के प्रतिभागी 24 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसके आवेदन 29 अगस्त तक होंगे।
सितंबर से शुरू होने वाले इस खेल महाकुंभ में जिले के स्कूल शामिल होंगे। आवेदन करने वाले स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों में शामिल किया जाएगा। एक सितंबर से नौ सितंबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज व न्यू इरा पब्लिक स्कूल में 24 खेलों की 150 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बैडमिंटन, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, मलखंभ, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, जिम्नास्टिक सहित अन्य खेलों का आयोजन होगा। प्रतिभागियों को 29 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रवेश फार्म जमा करने होंगे। इसके लिए प्रतियोगिताओं के लिए चयनित स्कूलों ने मैदान तैयार करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अजय सचिव कमल मल्होत्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओें में खेल भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिताएं हर साल आयोजित कराईं जातीं हैं, जिसमें जनपद के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं। इस बार भी काफी संख्या में स्कूलों से प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक दुर्ग पर गणेश पूजन से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसके बाद दुर्ग से ध्यानचंद स्टेडियम तक मशाल दौड़ होगी, मार्च पास्ट के साथ जिला स्कूल ओलंपिक का ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed