{"_id":"69499459f4705dd4f20597ba","slug":"school-children-showcased-their-talent-by-creating-mathematical-models-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108634-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्कूली बच्चों ने गणित मॉडल बनाकर दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्कूली बच्चों ने गणित मॉडल बनाकर दिखाया हुनर
विज्ञापन
- गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर हुईं गणितीय प्रतियोगिताएं
मोंठ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिथियों ने गणित माॅडल का अवलोकन किया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी शैलेश कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पुरातन छात्र योगेंद्र यादव और ध्रुव सरावगी की ओर से रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गणित प्रवक्ता हृदयेंद्र नारायण पांडेय ने गणित मेला की प्रस्तावना रखी। आचार्य आशीष तिवारी ने रामानुजन के जीवन एवं गणित के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बलवीर एवं आकांक्षा ने भी विचार व्यक्त किए। रामानुजन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन जनक सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी, आशा मुदगिल, युवराज झा, योगेंद्र खरे, चंद्रशेखर गौर, शिवकुमार सविता, आशीष, उपेंद्र, सुशांत, अंकित आदि उपस्थित रहे। संवाद