{"_id":"5a5a61234f1c1be7408b4ad2","slug":"sc-st-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी, एसटी विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी, एसटी विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा
Jhansi
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
free education
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एससी, एसटी विद्यार्थियों को स्नातक स्तर तक नि:शुल्क शिक्षा देगा।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि एससी एवं एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को बिना शुल्क लिए प्रवेश दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया है, उनके शुल्क की प्रतिपूर्ति लखनऊ का क्षेत्रीय केंद्र करेगा। यह सुविधा जनवरी सत्र 2018 में सभी छह माह के सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा प्रोग्राम, स्नातक स्तर के कोर्स जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटीसी, बीएसडब्ल्यू, बीएलआईएस कार्यक्रमों में लागू की गई है। इग्नू प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है मगर एससी, एसटी अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के अध्ययन केंद्रों से दो पेज का आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर न्यूनतम शैक्षणिक एवं जाति प्रमाणपत्रों सहित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें क्षेत्रीय केंद्र पर शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करना होगा। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद शुल्क वापस होगा।