फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Say goodbye to caste, we all are Hindu brothers.

Jhansi News: जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई

Wed, 27 Nov 2024 02:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Say goodbye to caste, we all are Hindu brothers.
मऊरानीपुर। सनातन हिंदू एकता पद यात्रा सोमवार रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे ग्रामोदय काॅलेज में संविधान दिवस पर बागेश्वरधाम मंहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा झंडा रोहणकर राष्ट्रगान गाया एवं हनुमान चालीसा का पाठ मंच से करने के बाद भक्तों को संबोधित किया।
विज्ञापन




सुबह 10 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में चल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हजारों लोग रहे। यात्रा में राम मंदिर की झांकी, हनुमान जी की झांकी, नंदी, डीजे, बैंड आर्कषण का केंद्र रही। पदयात्रा ग्रामोदय कॉलेज से बंगरा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन



विधायक व चेयरमैन व बागेश्वरधाम शिष्य व्यवस्था बनाने में लगे रहे
मऊरानीपुर। विधायक डाॅ. रश्मि आर्य, विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, नगर पालिका प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, व्यस्थापक हरिओम साहू पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं, सोनू गुप्ता निवासी ग्राम धायपुरा ने बताया कि महाराज की पदयात्रा देखने के गए थे जहां लौट कर देखा तो जेब से 5 हजार निकल गए। वहीं, हरगोविंद्र निवासी ग्राम धायपुरा ने बताया कि पदयात्रा में जेब से 10 हजार निकल गए। निस्सू महाराज निवासी ग्राम धायपुरा ने बताया कि पदयात्रा में किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर मेरी जेब से 22000 व मोबाइल निकाल लिया। वहीं, सेल्फी लेनेे के लिए लोग सुरक्षा का घेरा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करते दिखाई दिए। पदयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही। पदयात्रा के रास्ते पर 800 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया। ड्रोन से पदयात्रा की निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




5 किलोमीटर तक जयश्रीराम के नारे लगे
मऊरानीपुर। धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लोग भगवा झंडे लिए जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। पूरा पदयात्रा मार्ग भगवा एवं पीले झंडा से पटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed