फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   savan somvaar

सावन का तीसरा सोमवार आज, गूंजेंगे बम बम भोले के जयकारे

Sun, 19 Jul 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
savan somvaar
Shiv Ji - फोटो : Shiv Ji
झांसी। भगवान भोले नाथ का प्रिय पावन महीना सावन का तीसरा सोमवार आज मनेगा। हर - हर महादेव और बम - बम भोले के जयकारों के साथ शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना होगी। घरों में रुद्री पाठ के बीच पार्थिव शिवलिंग के निर्माण होंगे। वहीं, कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सनातन धर्म में पवित्र सावन का बड़ा महत्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए घरों में कई श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्री पाठ, महामृत्युंजय पाठ सहित अन्य अनुष्ठान व अभिषेक किए जाएंगे। महानगर के समस्त शिवालयों में भी भगवान शिव का गंगाजल, चंदन, भांग, दूध, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया जाएगा और बेलपत्र व धतूरा अर्पण किया जाएगा। मान्यता है कि इससे भगवान अपने भक्त के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। महानगर के शिवालयों में भूतनाथ, राजा बाबा महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग के बीच पूजा अर्चना कराई जाएगी।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब के तट पर विराजे हैं भगवान भूतनाथ
लक्ष्मी तालाब के तट पर भगवान भूतनाथ का मंदिर है। मान्यता है कि यह मंदिर चार सौ वर्ष पुराना है और 11 सोमवार दर्शन करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस मंदिर में नंदी जोड़ी में हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा भी दो हैं, जिनकी सूढ़ अलग - अलग दिशाओें में है। मंदिर में सिद्ध बाबा की गुफा है। नाग पंचमी पर श्रद्धालु यहां विशेष पूजा अर्चना करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्भुत मंदिर है फूटा चौपड़ा का शिवालय
फूटा चौपड़ा का महादेव मंदिर अद्भूत है। शिवालय के विशाल गुंबद में कई प्राचीन मूर्तियां बनी हुई हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं। मंदिर के गर्भगृह में पंचमुखी महादेव चारों दिशाओं और आकाश की ओर देख रहे हैं। शेषशैय्या पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की भी प्रतिमा विशेष है। धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान भगवान के नियमित दर्शन करने मात्र से ही समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

सावन की शिवरात्रि मनायी
रविवार को श्रद्धालुओं ने सावन की शिवरात्रि मनायी। महानगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों का पाठ कर जलाभिषेक किया और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि सावन की शिवरात्रि का धार्मिक रूप से काफी महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed