फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Savan monday star um bum bhole sound in lord shiv temple

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 07 Jul 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Savan monday star um bum bhole sound in lord shiv temple
सावन के पहले सोमवार को मढ़िया मोहल्ला में भगवान भोले का अभिषेक करते श्रद्धालु।
झांसी। भगवान शिव का प्रिय पावन महीना सावन सोमवार से शुरू हो गया है। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने महादेव का रुद्री पाठ कर जलाभिषेक किया। पार्थिव शिवलिंग बनाए और अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। कई शिवालयों से अभिषेक एवं श्रृंगार का सोशल साइट्स पर सीधा प्रसारण भी किया गया। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं भी की।
विज्ञापन

सनातन धर्म में सावन और सोमवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इसमें भोलेनाथ की आराधना से सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में महानगर के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी, जल आदि से अभिषेक और ऊं नम: शिवाय मंत्रों का जाप किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अर्पण किया। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सुंदरपुरी का बाग स्थित राजा बाबा महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी कई लोगों ने ध्यान रखा। वहीं, काल सर्प दोष से निवारण के लिए श्रद्धालुओं ने नागदेवता की भी पूजा की।
विज्ञापन

नरिया बाजार स्थित भृकुट महादेव मंदिर में पुजारी अविनाश चौबे, नारायण बाग डड़ियापुरा स्थित मंदिर में अजय कांत पाठक, राजीव श्रीवास्तव, सराफा बाजार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पुजारी कृष्णा ने पूजन अर्चन किया। बाहर बड़ागांव गेट राजाबाबा मंदिर पर श्री श्री 1008 श्री महाकालेश्वर जी महाराज एवं गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत राय, लक्ष्मी राय आदि ने दूध- दही, पंचामृत से महाभिषेक किया। इस मौके पर संजीव शर्मा, राजेश पुरोहित, अंकित राय, रामू बिंदल, रामबाबू शर्मा, श्रीचंद्र अमलानी, मोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed