फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Satabdi express going empty after that find waitting ticket

खाली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, फिर भी मिल रहा वेटिंग टिकट

Sat, 06 Mar 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Satabdi express going empty after that find  waitting ticket
शताब्दी एक्सप्रेस के कोच की खाली पड़ी सीटें।
झांसी। पिछले एक महीने से झांसी से दिल्ली जाने वाली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस के तमाम कोच लगभग खाली रहते हैं। दूसरी तरफ इस ट्रेन का रिजर्वेशन स्टेटस लगातार वेटिंग दिखाता है। इस कारण झांसी से आगरा व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस रेलगाड़ी में कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा। साथ ही, रेलवे को रोज लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसा सॉफ्टवेयर में खामी की वजह से हो रहा है। इसके बावजूद रेलवे के आलाधिकारी अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल सके हैं।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे हबीबगंज से झांसी के लिए शताब्दी एक्सप्रेस चलती है। हबीबगंज से एक चार्ट दो बजे और दूसरा चार्ट (करंट चार्ट) गाड़ी चलने से बीस मिनट पहले बनता है। यह ट्रेन शाम 6.30 बजे ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंचती है। हबीबगंज से चार्ट बनने के बाद यात्री सवार होते हैं। इसके बाद झांसी स्टेशन का चार्ट बनता है। चार्ट में करीब एक माह से वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, झांसी से आगरा व दिल्ली के बीच कोच खाली पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव कोच में जरूर सीटें खाली नजर आती हैं, लेकिन चेयरकार में वेटिंग दिखती है। इससे ऐन वक्त पर यात्रा करने वाले लोग वेटिंग दिखने की वजह से सीट बुक नहीं कराते। इससे प्रतिदिन यात्री यात्रा से वंचित रह रहेे हैं। अगर हबीबगंज से सीट खाली है तो झांसी की सभी वेटिंग क्लीयर किए जाने का रेलवे बोर्ड का आदेश है। लेकिन, ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे सॉफ्टेवयर में गड़बड़ी बताई जा रही है। फिलहाल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच की स्थिति
एग्जीक्यूटिव : 2 कोच हैं
एक कोच में 56 यात्री बैठते हैं
चेयरकार : 14 कोच हैं
एक कोच में 78 यात्री बैठते हैं
किराया चेयरकार एग्जीक्यूटिव
झांसी से आगरा का किराया : 500 900
झांसी से दिल्ली का किराया : 890 1900
(नोट : किराया घटता बढ़ता रहता है)
पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है। यदि कोई खामी है तो उसे तत्काल सही कराया जाएगा। बात मेरे भी संज्ञान में आई है। जांच करा रहा हूं।
नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम झांसी मंडल
इनका टिकट नहीं हुआ क्लीयर
4 मार्च को झांसी से आगरा के बीच भरत गुर्जर (पीएनआर नंबर - 8636148434) व दुश्यन (पीएनआर नंबर - 8636148434) का भी टिकट क्लीयर नहीं हुआ। दोनों टिकट वेटिंग पर आकर ठहर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed