फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saroj's last rites were performed after her son's arrival.

Jhansi News: पुत्र के आने के बाद सरोज का हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 26 Aug 2026 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Saroj's last rites were performed after her son's arrival.
झांसी। कोतवाली के चूड़ी वाली गली में जर्जर दीवार गिरने के बाद उसके मलवे में दबकर जान गंवाने वाली सरोज (46) के पुत्र अभिषेक के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, हादसे में घायल उनके पति मुकेश की हालत में अब कुछ सुधार हुआ है। सरोज की मौत के बाद परिजनों को प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे चूड़ी वाली गली में रहने वाले मुकेश के करीब 100 साल से अधिक पुराने मकान के एक हिस्से की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई थी। उस समय मुकेश और सरोज कमरे में सो रहे थे। उसकी चपेट में आकर दोनों ही मलवे में दब गए। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद मलबा से दोनों को बाहर निकाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। उनका इकलौता बेटा अभिषेक दिल्ली गया हुआ था। परिजनों ने उसे हादसे की बात भी नहीं बताई। सोमवार देर-रात उसे हादसे की बात मालूम चलने पर वह घर लौटा। इसके बाद सरोज का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि मुकेश की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed