फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarndha najr me na tnki ka pani

सारंध्रा नगर में न टंकी का पानी, न पार्क

Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
sarndha najr me na tnki ka pani
sarnda colony, news jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
हंसारी में झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई सारंध्रा नगर कॉलोनी अस्तित्व में आने के 17 साल बाद भी आधी- अधूरी पड़ी है। यहां न तो पानी की टंकी का निर्माण हो सका है और न ही पार्क विकसित हो सके हैं। सड़क जगह- जगह उखड़ी पड़ी है। सफाई चौपट है। जेडीए पिछले सात- आठ साल से कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर करना चाह रहा है, लेकिन आधा- अधूरा विकास होने के कारण नगर निगम इसमें रुचि नहीं ले रहा है। समस्याओं के अंबार के कारण यहां रहने वाले परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


जेडीए ने 2001 में ललितपुर रोड स्थित हंसारी में सारंघ्रा नगर कॉलोनी विकसित की थी। 32.30 एकड़ जमीन पर 500 भूखंड आवंटित किए गए। कॉलोनी में दुर्बल आय, मध्य आय, अल्प आय और  उच्च आय वर्ग सहित चार प्रकार की श्रेणियों में भूखंड आवंटित किए गए थे। कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक केंद्र, शापिंग सेंटर, बाउंड्रीवाल, पानी की टंकी, पार्क समेत कई तरह की सुविधाएं देने का वायदा भूखंड लेने वालों से किया गया था, लेकिन 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो यहां की बाउंड्रीवाल बनवाई गई, सामुदायिक केंद्र, शापिंग सेंटर व न ही अब तक स्कूल खोला गया है। टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण यहां के निवासियों ने अपने घरों में बोरिंग करा ली है।
विज्ञापन


कॉलोनी में 13 पार्क बनाने की जगह छोड़ी गई है, लेकिन इन स्थानों पर या तो बड़ी- बड़ी घास उगी हुई है या किसी ने टीन टप्पर डालकर भैंसों को बांध रखा है। कॉलोनी में घूमने के लिए पार्क नहीं है। कॉलोनी में पानी के सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण के बाद से ही टंकी लीक कर रही है। इस कारण पानी की आपूर्ति का कोई इंतजाम नहीं हो सका है। यही नहीं, सफाई कर्मचारी नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। यदि नगर निगम में शिकायत करो तो विभाग का जवाब रहता है कि कॉलोनी जब तक नगर निगम को हैंडओवर नहीं होगी, तब तक उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। कॉलोनी से निकले नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.18 करोड़ मिले, लेकिन काम नहीं
जेडीए ने 2015 में कॉलोनी को सुंदर बनाने के लिए 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसमें 64 लाख रुपये सड़क निर्माण, 30 लाख रुपये नाली और डिवाइडर, 24. 61 लाख रुपये बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए थे। लेकिन मौके पर काम नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पैसा गया कहां।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed