फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar Patel was the Iron Man of India

Jhansi News: अखंड भारत के शिल्पी थे लौह पुरुष सरदार पटेल

Mon, 16 Dec 2024 10:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 16 Dec 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was the Iron Man of India

विज्ञापन
पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, रंगोलियां बनाईं, उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की कही बात्

अमर उजाला ब्यूरोझांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने अखंड भारत के शिल्पी पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पटेल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद मुखिया व पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरपी निरंजन रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस देश को संगठित करने में पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। मौके पर आरएस गौर, गुलज़ारी लाल निरंजन, अवधेश निरंजन, सुदेश गौर, डा. पंकज पटेल, इं. वीरेंद्र निरंजन, जगरूप सचान, सूबेदार एनडी निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीके निरंजन ने किया। आभार विनोद ने जताया। वहीं, विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से गुलाम गौस खां पार्क में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों ने सरदार पटेल का विभिन्न मुद्राओं में चित्रांकन किया। प्रतियोगिता में सागर प्रजापति, अलाउद्दीन और निशा अहिरवार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सपना श्रीवास को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा रहे और अध्यक्षता शिवम झा ने की। निर्णायक चित्रकार किशन सोनी और डॉ. संतोष रहे। संचालन रामकिशन निरंजन ने किया।उधर, युवा पटेल वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर शिवशंकर पटेल, आरपी वर्मा, पीएल वर्मा, सुदेश पटेल, डा. प्रताप सिंह, महेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद, जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed