{"_id":"5fd916628ebc3e41a605c98e","slug":"sardar-patel-ki-punyatithi-par-naman-jhansi-news-jhs183571154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर शहर भर में जगह-जगह आयोजन हुए।
बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति महासभा के तत्वाधान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर डॉ. वीवी आर्य, गुलजारी लाल, वीरेंद्र निरंजन, एनडी निरंजन, चौधरी नरेंद्र, गुलाब मौजूद रहे। वहीं बाहर दतिया गेट स्थित रघुराज इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई की पुण्यतिथि के मौके पर स्कूल कमेटी की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी व अजय सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश दुबे, नीतू सिंह, मेघा खरे, आरती शर्मा, नूरी बानो, ज्योति परिहार मौजूद रहीं।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कार्यालय पर अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में अरविंद वशिष्ठ ने कहा की सरदार पटेल हिंदुस्तान के लौह पुरुष के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्यों का विलय करा कर अखंड भारत का निर्माण किया था। इस मौके पर हैदर अली, मनीष रायकवार, अमित चक्रवर्ती, धीरज गौतम, मुकेश अहिरवार, दिलीप शाक्य मौजूद रहे।