फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarafa karobari ko lotne se pehle 3 badmash giraptar

सराफा कारोबारी को लूटने से पहले तीन बदमाशों को दबोचा

Sat, 22 Jun 2019 07:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
sarafa karobari ko lotne se pehle 3  badmash giraptar
सराफा कारोबारी को लूटने से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

झांसी। इंदौर के सराफा कारोबारी को लूटने से पहले कोतवाली व स्वॉट टीम ने शनिवार को तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को तमंचे, कारतूस, मोबाइल व अन्य सामान मिला है। बदमाशोें के पास से मिले मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिससे पता चला है कि इंदौैर में ही घटना की साजिश रची गई थी। पुलिस ने तीनों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए शातिर बदमाश बताए गए हैं, जो मध्य प्रदेश में कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुके हैं।
शनिवार तड़के कोतवाल संजय सिंह व स्वॉॅट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय को सूचना मिली कि किले की ढाल पर तीन युवक संदिग्धावस्था में खड़े हैं। टीम ने दबिश देकर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से तमंचे व कारतूस मिलने पर पुलिस तीनों को थाने र्लाई। जहां पूछताछ करने व मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग सुनकर पुलिस दंग रह गई। पता चला कि तीनों बदमाश इंदौर के एक सराफा कारोबारी को लूटने की तैयारी में थे। तीनों ने अपने नाम थाना बबीना के हीरापुरा गांव व हाल निवासी कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर स्थित दूर बाबा मंदिर के पास निवासी शिवम विश्वकर्मा, थाना गुरसराय के गांव सकार निवासी राहुल उर्फ राघवेेंद्र पटेल व थाना गुरसराय के गढ़बई निवासी अजय बताए।
विज्ञापन

तीनों से की गई पूछताछ में पता चला कि इंदौर से सोना लेकर एक कारोबारी प्रत्येक सप्ताह सराफा बाजार में बेचनेे आता है जिसको लूटने के लिए इंदौर के स्थानीय बदमाश ने वहां बुलाकर तीनोें को उसकी पहचान कराई थी। इसके बाद तीनों झांसी आने के बाद रैकी करने में लग गए थे। रैकी पूरी करने के बाद शुक्रवार को तीनों उसे गोली मार लूटने की फिराक थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। घटना की पूरी साजिश इंदौैर में रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की मुलाकात इंदौर के एक शातिर बदमाश से हुई थी, जहां तीनों में दोस्ती होने के बाद आना - जाना शुरू हो गया था। इसी बीच उसने कुछ समय पहले तीनों को इंदौैर बुलाकर घटना कराने के लिए कहा जिस पर तीनों तैयार हो गए थे। झांसी आने के बाद घटना की तैयारी भी शुरू कर दी थी। बताया गया है कि तीनों बदमाश पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई जितेंद्रर सिंह तक्खर, बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह जादौैन, मिनर्वा गेट चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, योगेंदर चौहान, शैलेंदर चौहान, दुर्गेश चौैहान, सत्यपाल सिंह, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed