फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarafa businesman matter reached lucknow

सराफा कारोबारी से चांदी की सिल्लियां व रुपये हड़पने की गूंज पहुंची लखनऊ

Fri, 12 Jun 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sarafa businesman matter reached lucknow
सराफा व्यापारी - फोटो : ????? ????????
झांसी। सराफा कारोबारी से चेकिंग के नाम पर चांदी की दो सिल्लियां व 85 हजार रुपये हड़पने की गूंज लखनऊ पहुंच चुकी है। डीजीपी ने पूरे मामले को तलब किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियोें पर भी गाज गिरना तय है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पांच जून को मऊरानीपुर के सराफा व्यापारी राजीव कुमार अग्रवाल के भतीजे योगेश कुमार अग्रवाल झांसी से घर लौट रहे थे। बरुआसागर पुलिस ने घुघुवा में चेकिंग के दौरान रोकने के बाद थाने ले गए थे। यहां लेनदेन कर 85 हजार रुपये में छोड़ा गया था। घटना वाली रात थाने से छूटने के बाद घर जाकर देखा तो बैग से दो चांदी की सिल्लियां गायब मिलीं थीं। अगले दिन व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। जहां बरुआसागर पुलिस ने चांदी व रुपये व्यापारी को वापस कर दिए थे।
विज्ञापन

पूरा प्रकरण आईजी सुभाष सिंह बघेल के संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए थे। जांच में मामला पाए जाने पर बुधवार को आईजी के आदेश पर एसएसपी ने बरुआसागर थाना प्रभारी दीपक मिश्र को लाइन हाजिर, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, राधा विनोद, सिपाही शिवकुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कारोबारियों से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन में कार्रवाई की गई। मामला लखनऊ पहुंचने के बाद डीजीपी ने जानकारी ली है। कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर हिमांशु गौरव को सौंपी। बृहस्पतिवार को सीओ सदर ने बरुआसागर पहुंचकर मामले की जांच करने के साथ ही निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।

सुनील बने बरुआसागर थाना प्रभारी
बुधवार को कार्रवाई होने के बाद एसएसपी ने डीसीआरबी प्रभारी सुनील कुमार को बरुआसागर थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा, निलंबित पुलिसकर्मियों के स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मियों को भी जल्द तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed