फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarad purnima rain amrat

सोलह कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा शरद पूर्णिमा पर बरसाएगा अमृत

Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sarad purnima rain amrat
लक्ष्मीमंदिर में मां की मूर्ती
झांसी। शरद पूर्णिमा पर वर्ष में एक बार सोलह कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसेगा। धन की देवी लक्ष्मी का प्राकट्य दिवस मनेगा। साथ ही, महानगर के श्रीकृष्ण मंदिरों में भगवान अपने दिव्य दर्शन देंगे। श्रद्धालु मोहक भजन गाएंगे। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर रात में खीर रखी जाती है। जिसे खाने से मनुष्य स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा जिसे शरद पूर्णिमा कहते हैं को साल की पूर्णिमाओं में खास माना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर्व 30 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर सागर मंथन के समय लक्ष्मी जी का प्राकट्य हुआ था। ऐसे में उनकी पूजा का बड़ा महत्व है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार पूर्णिमा की तिथि शुक्रवार 30 अक्तूबर को शाम 5:40 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह तिथि शनिवार की रात आठ बजे तक रहेगी। शरद पूर्णिमा पर अश्विनी नक्षत्र और अमृत योग रहेगा। उनके अनुसार शरद पूर्णिमा का महत्व अर्द्धरात्रि का है। चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकता है। ऐसे में रात में खुले आसमान में खीर रखी जाती है। जो सुबह खाते हैं। यह खीर आरोग्य प्रदान करता है। इधर ज्योतिषविद् डॉ. नाथूराम पांडेय के अनुसार शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। प्राचीन भारत में इस दिन बडे़ उत्सव होते रहे हैं।
दिव्य होगा कन्हैया का शृंगार, झांकी सजेगी
महानगर के कृष्ण मंदिरों में भगवान की दिव्य मूर्तियों का भव्य शृंगार होगा। गोपीनाथ जी के मंदिर में भगवान को गर्भगृह से बाहर विराजमान किया जाएगा। मध्य रात 12 बजे महा आरती होगी और खीर का प्रसाद लगेगा। रासलीला की झांकी भी सजायी जाएगी। इधर, कुंज बिहारी मंदिर में श्री कुंज बिहारी जू को चंद्रमा के सामान सफेद पोशाक धारण करायी जाएगी। परंपरागत भजन गाए जाएंगे। मुरली मनोहर मंदिर में विशेष श्रृंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed