फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sanskrit Board: Examinations from today at four examination centers in the division

संस्कृत बोर्ड : मंडल में चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आज से

Thu, 15 Feb 2024 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 15 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board: Examinations from today at four examination centers in the division
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इसमें मंडल के 429 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मंडल में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
झांसी में 188, जालौन में 238 और ललितपुर में तीन परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। झांसी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज और राजा भईया वर्मा इंटर कॉलेज टहरौली को परीक्षा केंद्र बनाया है। जनपद जालौन में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, उरई और ललितपुर में सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, मड़ावरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8:30 से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा संजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता की भी कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। - राजकुमार विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक, संस्कृत पाठशालाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed