फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sansad ji forget his promiss

सांसद जी क्या हैं इरादे, आप तो भूल गए अपने वादे...

Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sansad ji forget his promiss
झांसी। सांसद आर्दश ग्राम के अंर्तगत बबीना ब्लॉक के सरवां गांव को चुुने जाने के बाद झांसी-ललितपुर सांसद ने करीब सवा माह पहले 18 जुलाई को वहां चौपाल लगाई थी। उस दौरान तमाम सारे कार्य कराने का ग्रामीणों से वादा किया लेकिन, उन कार्यो की जमीनी प्रगति देखने वह अब तक दोबारा अपने गोद लिए गांव नहीं पहुंचे। सांसद के गोद लिए गांव की हालत यह है कि आबादी के लिहाज से एक शौचालय पर करीब नौ लोगों का औसत बैठ रहा है।
विज्ञापन

बता दें, पिछले वित्तीय वर्ष के खत्म होने से कुछ समय पहले ही उन्होंने इस गांव को सांसद आर्दश गांव योजना के तहत गोद लिया था। काफी विलंब हो जाने और बाद में कोविड के प्रभाव के चलते गांव में कार्य कराने में अफसरों को बजट का टोटा पड़ गया। लिहाजा, तमाम सारे कार्य अभी फाइलों में ही अटके हैं। हालांकि प्रशासनिक अमले का दावा है कि यहां कई सारे कार्य कराए गए। अफसरों के मुताबिक करीब पांच हजार आबादी के इस गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 555 शौचालय बनवाए गए। इस तरह औसत के मुताबिक एक शौचालय करीब नौ लोग इस्तेमाल करते हैं। यहां सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से महज 44 किसानों को ही चना, गेहूं, उर्द के बीज वितरित हुए। चेकडैम के निर्माण के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया ही शुरू हुई है। उद्यान विभाग की ओर से कैंप आयोजित किया गया। हालांकि अभी लाभर्थियों को औषधीय पौधों का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed