फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sankho ki gung, dharm dhawjo ke sath niklegi mahadev ki barat

शंखों की गूंज, धर्म ध्वजों के साथ निकलेगी महादेव की बरात

Wed, 19 Feb 2020 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
sankho ki gung, dharm dhawjo ke sath niklegi mahadev ki barat
मढ़िया मोहल्ला का महाकालेश्वर मंदिर । अमर उजाला
शंखों की गूंज, धर्म ध्वजों के साथ निकलेगी महादेव की बरात
विज्ञापन

झांसी। महाशिवरात्रि पर मढ़िया महादेव मंदिर के लिए हिंदूवादी संगठनों द्वारा भव्य बरात निकाली जाएगी। इसमें मंदिरों के पुजारी शंख बजाएंगे। युवा श्रद्धालु स्वामी विवेकानंद के चित्र वाले सफेद परिधान पहनेंगे। जुलूस के प्रमुख आकर्षणों में महादेव के गणों के साथ ही धर्म ध्वज लिए दस घुड़सवार होंगे, जो विभिन्न स्वरूपों में रहेंगे। वहीं, मंदिर परिसर में जयमाला का आयोजन होगा। इसमें भगवान शिव के स्वरूप को पार्वती जी के स्वरूप द्वारा वरमाला पहनाई जाएगी।

गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर के लिए हर साल महाशिवरात्रि पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा भगवान शिव की बरात निकाली जाती है। इस बार बरात को और भी भव्य बनाया जा रहा है। बरात में नागा साधुओं के साथ ही कई मंदिरों के पुजारी शंख बजाएंगे। रमतूलों व ढोल की भक्ति धुनों के बीच लगभग एक हजार महिलाएं मंगल कलश लेकर कीर्तन करती हुई चलेंगी। संयोजक अंचल अड़जरिया ने बताया कि महानगर को 11 प्रखंडों पर बांटा गया है। यहां के सदस्य अपने अपने साथ डीजे, झांकियां लेकर आएंगे। हर चौराहा पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। शोभायात्रा मुरली मनोहर मंदिर तिराहा से शुरू होगी, जो बड़ा बाजार, मानिक चौक, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट से होकर मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचेगी। उनके अनुसार बरात के लिए लगातार सभी इलाकों में बैठकें हो रही हैं। लोगों को बरात में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed