{"_id":"620569f54cda1218b5287137","slug":"sanjivani-of-the-promises-of-leaders-booty-jhansi-news-jhs2147365150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के वादों की ‘संजीवनी’ सवा लाख बेरोजगारों को दिखा रही नौकरी की ‘बूटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के वादों की ‘संजीवनी’ सवा लाख बेरोजगारों को दिखा रही नौकरी की ‘बूटी’
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में बेरोजगार बढ़ रहे हैं। झांसी, ललितपुर और उरई को ही लें तो 123,792 बेरोजगार सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं। अकेले झांसी में ही तकरीबन 55 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवा रखा है। इधर, जब विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा, कांग्रेस और सपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां युवाओं को नौकरियां देने के बड़े-बड़े घोषणा पत्र जारी कर रही हैं, वहां नेताओं के इन वादों की संजीवनी युवाओं को नौकरी की बूटी मिलने की आस बंधा रही है।
जनपद में 55 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं जो पीएचडी भी कर चुके हैं। ये आंकड़ा तो महज कागजों में है, क ई लोग तो इसमें पंजीकृत ही नहीं हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने युवाओं के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं। फिलहाल नेताओं के वादों की संजीवनी इन बेरोजगारों को नौकरी की आस बंधा रही है।
युवाओं का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों ने बड़े स्तर पर नौकरियों की घोषणा की है। युवा कह रहे हैं कि पार्टी कोई भी जीते, उन्हें नौकरी की आस बंधी है। सेवायोजन कार्यालय के अनुसार पिछले चार वर्षों के आंकड़े देखें तो 2021 में झांसी में कुल बेरोजगार 55 हजार, ललितपुर में कुल 36157 और उरई में कुल 32645 बेरोजगार पंजीकृत हैं। सेवायोजन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2021 में पांच हजार युवाआें को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलवाई है।
विज्ञापन
भाजपा का वादा
- 10 लाख रोजगार व स्वरोजगार
-प्रदेश में सभी विभागों की रिक्तियां भरी जाएंगी
-अभ्युदय योजना के अंतर्गत मुफ्त कोचिंग
-दो करोड़ टैबलेट एवं स्मार्ट फोन का वितरण
-खिलाड़ियों को मुफ्त स्पोर्ट्स किट
-6 हजार डॉक्टर एवं 10 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती
कांग्रेस की घोषणा
-----------------------
-20 लाख नौकरियां
-संविदा कर्मियों और शिक्षामित्रों का नियमितीकरण
-पढ़ने वाली महिलाओं को स्कूटी
- एससी व एसटी के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
- शिक्षकों के दो लाख खाली पद भरे जाएंगे
सपा का वादा
-महिलाओं को 33 फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण
-प्रथम वर्ष में आईटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां
-अन्य विभागों में 10 लाख नौकरियां
-नौजवानों को लैपटॉप
-लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
-कन्या विद्याधन योजना
झांसी में साल दर साल बढ़ रहे बेरोजगार
वर्ष नए पंजीकरण कुल पंजीयन
2018 7824 31157
2019 12624 43781
2020 5051 48832
2021 6158 54990
कोरोना की शुरूआत में सर्वाधिक हुए बेरोजगार
वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा 12624 लोगों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी नौकरी से हाथ धोया तो कइयों के व्यापार तक बंद हो गए थे।
ये बोले युवा
कई सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन भर्तियां कम आती हैं तो निराशा होती है। - उन्नति मिश्रा
नौकरी की तैयारी कर तो रहे हैं लेकिन भर्तियों के पेपर लीक होने से रोजगार नहीं मिल पाता है। - राधा राजपूत
चुनाव में खूब वादे किए गए हैं उनको पूरा करना आगे आने वाली सरकार के लिए चुनौती है। - अमन शिवहरे
सालों से मेहनत कर रहे हैं अगर भर्तियां पारदर्शिता से होने लगे तो नौकरी मिलने की राह आसान हो जाएगी। - वर्षा
आचार संहिता के बाद लगातार जैसे ही शासनादेश आएंगे तो रोजगार मेले लगाए जाएंगे, जिससे मंडल के अधिक से अधिक युवाआें को रोजगार मिल सके। - राजकुमार शाक्य, प्रधानाचार्य, आईटीआई झांसी/प्रभारी सेवायोजन कार्यालय