{"_id":"665f7ec4b8ef8794f1090a69","slug":"sanghs-strategy-worked-just-before-the-elections-four-thousand-meetings-strengthened-the-ground-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-327685-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चुनाव से ऐन पहले संघ की रणनीति आई काम, चार हजार बैठकों ने मजबूत की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चुनाव से ऐन पहले संघ की रणनीति आई काम, चार हजार बैठकों ने मजबूत की जमीन
विज्ञापन
- अनुषांगिक संगठनों के पांच हजार से ज्यादा स्वयंसेवक लोगों से करते रहे संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में मतदान से ऐन पहले संघ ने झांसी संसदीय सीट पर माहौल तैयार करने के लिए करीब चार हजार छोटी-छोटी बैठकें कीं। हर बैठक में 50 से 100 लोग शामिल रहे। लोगों से क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा की। इन बैठकों से भी भाजपा के पक्ष में झांसी सीट पर माहौल तैयार हुआ।
झांसी संसदीय सीट के अंतर्गत पांच विधानसभाएं आती हैं। जब लोकसभा चुनाव का एलान हुआ और मतदान की तारीख नजदीक आई तो संघ ने खास रणनीति के तहत काम किया। संघ के अनुषांगिक संगठन जैसे कि धार्मिक श्रेणी, युवा, मातृ शक्ति, सामाजिक, विशिष्ट नागरिक श्रेणी के लगभग पांच हजार स्वयंसेवकों ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में बैठक करनी शुरू कर दीं। सभी विधानसभाओं को मिलाकर संघ ने लगभग चार हजार बैठकें की। इन बैठकों में राम मंदिर, अनुच्छेद 370, विकास कार्य, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर लोगों से चर्चा की गई। बताया गया कि पिछले दस सालों में देश में क्या परिवर्तन आया है। हर बैठक में 50 से 100 लोग शामिल होते थे। ऐसा करके संघ के स्वयंसेवकों ने ढाई से तीन लाख लोगों से सीधा संपर्क कर लिया। संघ की इसी खास रणनीति से झांसी में कमल खिलने में कामयाबी मिल गई।
ललितपुर में शाह की सभा, झांसी में योगी के रोड शो से भी बना माहौल
झांसी। लोकसभा चुनाव के दौरान ललितपुर में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा हुई। जबकि, झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करने आए। सभा और रोड शो से भी भाजपा के पक्ष में माहौल बना।