फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samthar, ranipur 100 percent votting

Jhansi News: समथर, टोड़ीफतेहपुर और रानीपुर में हुआ शत प्रतिशत मतदान

Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Samthar, ranipur 100 percent votting
झांसी। शिक्षक एमएलसी चुनाव में झांसी में बनाए गए 25 मतदेय स्थलों पर 4,639 मतदाताओं में 3,694 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग प्रतिशत 79.63 प्रतिशत रहा। इसमें समथर और टोड़ीफतेहपुर में बनाए गए मतदेय स्थलों पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, प्रेमनगर के कस्तूरबा कॉलेज में बनाए गए मतदेय स्थल पर सबसे कम मतदान 68.95 प्रतिशत हुआ। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मतदेय स्थलों की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन

समथर के नगर पालिका परिषद, टोड़ीफतेहपुर के नगर पंचायत कार्यालय व रानीपुर के नगर पंचायत कार्यालय में बने मतदेय स्थलों पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, प्रेमनगर के कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में दो मतदेय स्थल बनाए गए थे। इनमें से एक पर 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान का यह आंकड़ा जनपद में सबसे कम रहा। जबकि, इसी कॉलेज के दूसरे मतदेय स्थल पर 73.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बनाए गए दो मतदेय स्थलों पर 699 में से 640 शिक्षकों ने अपने वोट डाले। वहीं, नेशनल हाफिज सिद्दीकी स्कूल में 447 में से 331 मतदाताओं ने वोट डाले। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में 341 में से 283 मतदाता वोट डालने पहुंचे। तलैया मुहल्ला स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में 229 में से 197 वोट पड़े। बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 775 में से 581 एवं राजकीय पॉलिटेक्निक में 214 में 161 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान का अच्छा रुझान रहा। विकास खंड कार्यालय बबीना में 327 में से 252, पारीछा के मतदेय स्थल पर 59 में से 56, विकासखंड कार्यालय बड़ागांव में 38 में से 35, नगर पालिका परिषद बरुआसागर में 69 में से 64, विकास खंड कार्यालय चिरगांव में 117 में से 102, मोंठ में 128 में से 117, बंगरा में 99 में से 90 मतदाताओं ने वोट डाले।

जबकि, नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 191 में से 168 व विकास खंड कार्यालय मऊरानीपुर में 135 में से 94 शिक्षकों ने वोट डाले। नगर पालिका परिषद गुरसराय में 133 में से 131 शिक्षक वोट डालने पहुंचे। नगर पंचायत एरच में 16 में से 15, गरौठा में 39 में से 35 एवं बामौर में 37 में से 32 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed