फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samrey become champion

सेमरी ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Wed, 07 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 07 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
samrey become champion
झांसी। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल प्रांगण में चल रहा
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबू  कालिका प्रसाद अग्रवाल स्मृति कबड्डी टूर्नामेंट सेमरी ने जीत लिया।


कड़े  मुकाबले में  सेमरी की टीम ने अजनारा की टीम पर 27 अंकों की बढ़त बना कर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नाथूलाल मट्ठा ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसमें  खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी जोश और उत्साह में नजर आते हैं।



 विजेेता टीम को शील्ड व 5100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 3100 रुपए से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में ज्ञान सिंह, बद्री प्रसाद, अशोक सिंह व नंदराम पाल रहे। इस मौके पर नरोत्तम अग्रवाल, हरिशंकर, बाबूलाल, रामप्रकाश अग्रवाल, सालिगराम राय, केके गुप्ता व राम सिंह मौजूद रहे। संचालन राजेश राय व आभार जगदीश कौशल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed