फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajwadi party workers agitated for ragging in election

महंगाई और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली के खिलाफ जमकर गरजे सपाई

Fri, 16 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers agitated for ragging in election
महंगाई और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली के खिलाफ जमकर गरजे सपाई
विज्ञापन

मऊरानीपुर/ गरौठा/ गुरसराय/ मोंठ। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और जिला पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में धांधली, सपा नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने तहसीलों पर प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान सपाइयों ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को दिए गए। इसमें कहा गया कि भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन के जरिये सपा नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है।
मऊरानीपुर में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुँचे। इस दौरान रश्मि आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में फर्जी मुकदमे लिखकर लोकतंत्र की हत्या की गई। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य, हाजी महमूद अहमद , पवन सिंह यादव , डेनियल साइमन, रामाधार सिंह यादव, गोकुल भास्कर, पन्ना पटेल , कर्णवीर सिंह भदौरिया, नारायण सिंह , सुभाष सोनी , डॉ. उमेश खरे , सज्जू नेता, बृजेंद्र यादव , बबलू सिंह परिहार, राजू पायक, अशोक सिंह परमार ,चाँद राईन, राकेश पहलवान, सलीम पठान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गरौठा में भी महंगाई, चुनाव में धांधली और किसानों के आठ महीने से चल रहे धरने के बाद भी तीनों कृषि कानूून निरस्त के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ आभा सिंह को संयुक्त रूप से सौंपा। इस मौके पर जनक सिंह गौर, हरिमोहन शर्मा, डिब्बन यादव, कश्मीर सिंह, तिलक चंद्र अहिरवार, राकेश पाल, परमानंद कुशवाहा, सुधीर जायसवाल, अयूब सिद्दीकी, संतोष, राजेश सिंह परिहार, भवन यादव, श्रीपत यादव, बॉबी यादव, शिशुपाल सिंह यादव, रानू जायसवाल, अरविंद सिंह परिहार, सूर्यप्रताप यादव, शाहरुख खान, भारत सिंह यादव, महीपत सिंह परिहार, श्रीप्रकाश मिश्रा, भगवान सिंह राजपूत, प्रहलाद राजपूत, प्रधान खडौरा मनोज यादव, नरेंद्र पाल सिंह, अजय गुप्ता, प्रदीप चऊदा, रमेश पाठक, हरिशंकर खरे मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा। प्रदर्शन के दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा, गुरसरांय एसओ अजीत सिंह, ककरबई थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसराय में भी सपाइयों ने बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। यहां से तमाम कार्यकर्ता बाइक से जुलूस निकालकर गरौठा तहसील पहुंचे। प्रदर्शन में इस अवसर पर पूर्व एम एलसी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश
पाल, जनक सिंह गौर, हरीमोहन शर्मा, निर्भय सिंह, सुरेन्र्ं सिंह पप्पू पुरैनियां, संदीप कोठरी, प्रभूदयाल पाठक लंबरदार, आमली, कश्मीर सिंह घोष, मोतीपाल, मनीष सिंह यादव, दीपक यादव, मोनू यादव, राहुल स्वामी, बृजेंद्र घोष, शिवम यादव, अरविंद कुशवाहा, हरिओम फौजी, गगन यादव, दृगपाल सिंह, सर्वेश सिंह, पप्पू दाऊ, लालू यादव, रोहित सिंह, राजू यादव, सत्येंद्र सिंह, जानकी कुशवाहा उपस्थित रहे।
मोंठ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में जमकर धांधली की है। जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के पदों के लिए जिस तरह पुलिस ओर प्रशासन को पार्टी कार्यकर्ता के रूप में प्रयोग किया है वह बहुत ही घिनौनी हरकत है। भाजपा ने अपना असली चेहरा उजागर किया है । समाजवादी पार्टी भाजपा की इन नीतियों की कटु आलोचना करती है। देश में बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, सब्जी आदि के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। सपा नेताओं ने उप जिला मजिस्ट्रेट मोंठ सान्या छावड़ा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलक चंद अहिरवार ,राकेश पाल, अनुरुद्ध यादव नगर पंचायत अध्यक्ष, अनिल मामा, विश्वनाथ यादव अंकुश यादव, गजेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
मोंठ। समाजवादी पार्टी के धरने-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नगर में बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित रखने की पूर्ण तैयारी की गई। सुरक्षा व्यवस्था एवं धरने को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सर्किल की फोर्स भी लगाई गई थी। दंगा नियंत्रण फोर्स भी मौजूद रही। इस मौके पर सीओ डॉ.. प्रदीप कुमार , कोतवाल प्रमोद कुमार के अलावा पूंछ, समथर, शाहजहांपुर , चिरगांव, बड़ागांव के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed