फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajvadi party working commitee

सपा की रार में कुर्बान हुई जिला कार्यकारिणी

Tue, 26 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party working commitee
samajwadi party, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। समाजवादी पार्टी के नेताओं में मची आपसी रार में पार्टी की जिला कार्यकारिणी कुर्बान हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष /मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी समेत सभी संबद्ध प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। सभी कार्यकारिणी भंग कर दो धड़ों में बंटे स्थानीय नेताओं को सपा नेतृत्व ने कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन

सपा की स्थानीय राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। नेताओं का आपसी संघर्ष सड़क से होता हुआ थाने तक पहुंच चुका है। दो धड़ों में बंटी पार्टी के ज्यादातर नेता आमने-सामने की स्थिति में हैं। यह पूरा मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच चुका है। नेताओं की इस रार को पार्टी ने गंभीर रुख अपनाया है। कड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुदेश पटेल तथा संबद्ध प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व उनकी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी के लखनऊ कार्यालय से इस फैक्स के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल के कार्यालय में पहुंचते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं।
विज्ञापन


पार्टी का हर निर्णय स्वीकार
पार्टी का हर निर्णय स्वीकार है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी, जिसका पूरी लगन के साथ निर्वहन किया। अब जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस पर भी खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। मैं समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। हर समय पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुदेश पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष

पहले ही शुरू हो गई थी पेशबंदी  
झांसी। पार्टी के जिलाध्यक्ष को हटाने की भले ही सोमवार को घोषणा हुई हो, परंतु नये अध्यक्ष पद के लिए पेशबंदी पहले ही शुरू हो गई थी। पार्टी के एक धड़े के नेताओं ने लखनऊ के चक्कर काटने शुरू कर दिए थे। नये अध्यक्ष के नाम को लेकर कयासबाजी भी शुरू हो गई थी। हालांकि, अभी पार्टी ने इस संबद्ध में कोई फैसला नहीं लिया है।

सांसद को एक और झटका
झांसी। सपा की जिला कार्यकारिणी का भंग होना राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के लिए बड़ा झटका है। अभी हाल ही में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से हटाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह नहीं दी गई है। अब इसके बाद हाईकमान ने सुदेश पटेल को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है, जो उनके करीबी माने जाते हैं।

सपा के चौदह हैं प्रकोष्ठ
झांसी। सपा के चौदह प्रकोष्ठ समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा, अधिवक्ता सभा, महिला सभा, व्यापारी सभा, मजदूर सभा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, शिक्षक सभा, अल्पसंख्यक सभा तथा एससी /एसटी प्रकोष्ठ हैं। इन सभी के जिलाध्यक्षों समेत जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

सामान्य प्रक्रिया है बदलाव
लोकतांत्रिक दलों में संगठनात्मक परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है, जो अनवरत चलती रहती है। पार्टी हाईकमान लक्ष्य 2017 को दृष्टिगत रखते हुए एक सप्ताह के भीतर नया अध्यक्ष नामित कर देंगे। यह परिवर्तन अप्रत्याशित नहीं है, बल्कि संगठन में पहले से ही इसकी रूपरेखा तय हो गई थी।
संत सिंह सेरसा, पूर्व जिलाध्यक्ष

सर्किट हाउस प्रकरण
सपा प्रत्याशी ने एसएसपी के सामने रखा अपना पक्ष
झांसी। सर्किट हाउस प्रकरण को लेकर बबीना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर यादव ने सोमवार को एसएसपी से गुफ्तगू की। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए उचित व न्याय संगत कार्रवाई की बात कही।
श्याम सुंदर यादव ने बताया कि एसएसपी से कहा गया है कि जिस समय सर्किट हाउस में मारपीट हुई थी, उस समय वह वहां पर नहीं थे। उनके खिलाफ झूठा व द्वेष भावना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सर्किट हाउस में क्या हुआ और किसने किया, यह किसी से छुपा नहीं है। इसकी रिकार्डिंग भी है, जो सभी के पास है। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने पूरी बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में सुषमा यादव ने राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल के इशारे पर सिंहवृत्त सिंह उर्फ बबुआ, सुनीता कुशवाहा, मीरा रायकवार, पुष्पा शिवहरे और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, लूटपाट करने, कमरे में बंद कर हमला करने व अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरी तरफ से सपा नेत्री सुनीता कुशवाहा ने पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, विशन सिंह यादव, सुषमा यादव व उनके साथियों के खिलाफ छेड़खानी करने, मारपीट करते हुए लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed