फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samajvadi party worker upset reach ssp

कार्रवाई न होने से नाराज सपाई पहुंचे एसएसपी के पास

Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Samajvadi party worker upset reach ssp
झांसी। चिरगांव के एक सपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सपाइयों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के सामने पूरा मामला रखा। एसएसपी ने चिरगांव पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चिरगांव निवासी सपा कार्यकर्ता विक्रम सिंह यादव के साथ कार सवार युवकों ने अपने साथ ले जाकर जमकर मारपीट की थी। चौबीस घंटे बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। मारपीट करने वालों का कहना था कि यदि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ नजर आए तो हाथ पैर तोड़ डालेेंगे। बृहस्पतिवार को भी पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज जिलाध्यक्ष महेश कश्यप व पूर्व एलएलसी श्याम सुंदर सिंह ने एसएसपी के सामने पूरा मामला रखा। एसएसपी ने चिरगांव पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राहुल सक्सेना, सलमान पारीछा, केके सिंह यादव, वीरेंद्र प्रताप, राहुल, सेंकी व गोलू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed