फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Salesman standing on the side of the highway crushed by dumper, dies

Jhansi News: हाईवे के किनारे खड़े सेल्समैन को डंपर ने रौंदा, मौत

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salesman standing on the side of the highway crushed by dumper, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे खड़े सेल्समैन को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेल्समैन दुकान बंद कर घर जा रहा था। वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गया।

मोंठ थाना इलाके के ग्राम सेमरी निवासी राकेंद्र यादव (37) अमरा गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन था। शनिवार की रात तकरीबन ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर घर की ओर वापस लौट रहा था। इसके लिए वह हाईवे के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद डंपर करीब 20 मीटर तक राकेंद्र को घसीटते हुए ले गया था। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। जबकि, हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक की 10 साल की बेटी और छह साल का एक बेटा है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed